यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

बेटियों को याद कर ...गजल

            💐बेटियों को याद कर💐

                                         कमलेश कुमार दीवान

हम चले आए यहां  बेटियों को याद कर
बहुत लहराए हवा में, बेटियों को याद कर
क्या करें इस देश में भी हो रहे परदेशी हम
कैसे बिसराए जहाँ में , बेटियों को याद कर
हमने ये पाया नया सब, पर पुराना भी वहां
ऐसे बतियाएँ वहां पर ,बेटियों को याद कर
अब हमारा जिन्दगी जीने का मकसद भी यही
हर समय उत्सव मनाएं ,बेटियों को याद कर
वो बहुत हैं दूर ,जाना भी कठिन उनके यहां
बात कर आँसू - बहाएँ ,बेटियों को याद कर
तुम कहाँ उलझे हुए हैं 'याद में ऐसे   दीवान '
गीत लिख लें गुनगुनाएंँ  , बेटियों को याद कर
कमलेश कुमार दीवान
31/1/22