यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

माँ 💐माँ को समर्पित रचना

              💐माँ💐

                                    कमलेश कुमार दीवान

तुम सा क्या हो पाना , तो एक नदी सी हो माँ
जीवन पथ पहाड़ जैसे हैं,घने सघन वन प्रांतर मन
सृष्टि सृजन पालन पोषण,मोह पाश भव के बंधन
चली जहां से फिर वैसे भी ,यहीं  किनारे बहना हैं
कष्ट सहे दुख झेले कितने , उन्हीं सहारे रहना है
आँगन आँगन एक ढिठोना, तुम संसार सदी सी हो मां।
तुम सा क्या हो पाना है माँ ,तुम तो एक नदी सी हो माँ।
निर्मल पावन झर झर झरने ,द्वीप  देश द्वारे दर दर
तुमने जिया अकेले जीवन बाकी के तो सब हर घर
मिलने मे विशाल सागर सी ,ऊँचे मे  आकाश लगी
घर घर की संजीवनी बगिया ,जैसे खड़ी हिमालय सी
तुम तारा हो आसमान  भी, तुम ही सप्त्ऋषि सी हो माँ
तुम सा क्या हो आना है माँ ,तुम तो एक नदी सी हो माँ।

कमलेश कुमार दीवान
1/2/22