यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

अपने ही हैं बाजार में... ग़ज़ल

 अपने ही हैं बाजार में 

                     कमलेश कुमार 'दीवान'

अपने ही है बाजार में खरीददार भी अपने 

बीमार भी अपने ही हैं तीमारदार भी अपने 

सब कुछ बिखर गया  कुछ भी तो नहीं रहा 

ग़म दे रहे हैं अपने ही  गमख्वार भी अपने 

अपने लिबास देखते या फिर उनके पैराहन 

तार तार भी अपने ही हैं गमगुसार भी अपने 

अब कौन कहां  किसके लिए जी रहे 'दीवान'

बेजार भी अपने हैं और जार जार भी अपने 

                          कमलेश कुमार दीवान 

                               5/12/25


1- गमख्वार  =दुख दर्द में साथ देने वाला , दुःख दर्द बांटने वाला, सहानुभूति रखने वाला, सहिष्णु, सहनशील 

1-तार तार =बिखर जाना, टुकड़े टुकड़े हो जाना, छवि का पूरी तरह धूमिल हो जाना 

3-गम गुसार =हमदर्द,दुख दर्द बांटने वाला, दिलासा देने वाला 

4-बेजार=ऊब जाना,तंग आ जाना, विमुख, नाखुश, अप्रसन्न,खिन्न 

5-जार जार=फूट फूटकर रोना, अत्य

धिक दुखी होना 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें